Haryana BPL Ration Card (Below Poverty line)– हरियाणा के ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय ₹10000 तक है और यह परिवार गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन जी रहे हैं ,वह बीपीएल राशन कार्ड बनवा सकते हैं l जिन परिवारों का बीपीएल राशन कार्ड बनाया जाता है उन्हें हर महीने 25 किलो तक राशन बिल्कुल सस्ते मूल्य पर दिया जाता है l
Haryana AAY Ration Card (Antyodaya Anna Yojana) – हरियाणा एएवाई राशन कार्ड उन परिवारों का बनाया जाता है जो सबसे गरीब होते हैं l ऐसे परिवार जिनके घर में किसी भी व्यक्ति की निश्चित आय ना हो या फिर घर में कोई कमाने वाला ही ना हो ऐसी स्थिति में उस परिवार का गुलाबी रंग का राशन कार्ड बनाया जाता है जिसका नाम हरियाणा एमवाई राशन कार्ड है l ऐसे राशन कार्ड धारकों को 35 किलो तक राशन बहुत ही सस्ते मूल्य पर दिया जाता है l