प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 13 फरवरी 2024 को पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) लॉन्च कर दी है। जिसके अंतर्गत भारतवर्ष के एक करोड़ परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। यह जानकारी मोदी जी ने खुद एक ट्वीट के द्वारा साझा की। पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त बिजली देने की सरकार की योजना है। जिसके अंतर्गत ऐसे परिवारों को चिन्हित करके हर महीने 300 मिनट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
श्री मोदी जी ने बताया की पीएम सूर्य घर योजना (PM Surya Ghar Yojana) के लिए 75000 करोड रुपए की इन्वेस्टमेंट की गई है। इस योजना का पूरा नाम “PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana” है।
योजना के लिए आवेदन कैसे करें
PM Surya Ghar Yojana हेतु आवेदन करने के लिए सरकार के द्वारा पोर्टल जारी कर दिया गया है। पीएम सूर्य घर योजना की ऑफिसियल वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in है। जिस पोर्टल के माध्यम से योग्य उम्मीदवार पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
MORE INFORMAION
पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन 13 फरवरी 2024 से शुरू हो चुके हैं।
पीएम सूर्य घर योजना की घोषणा कब की गई?
इस योजना की घोषणा 22 जनवरी 2024 को श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई।
पीएम सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाईट क्या है?
इस योजना की आधिकारिक वेबसाईट (www.pmsuryaghar.gov.in) है।
पीएम सूर्य घर योजना 2024 योजना क्या है?
भारत के 1 करोड़ घरों मे रुफ टॉप सोलर पैनल लगाने की योजना है।
पीएम सूर्य घर योजना का लाभ किसे मिलेगा?
PM Surya Ghar Yojana का लाभ गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा।
पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम सूर्य घर योजना के लिए www.pmsuryaghar.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।